Home Latest News Jalandhar-Goraya फ्लाईओवर पर दो कारों की भीषण भिड़ंत

Jalandhar-Goraya फ्लाईओवर पर दो कारों की भीषण भिड़ंत

2
0

JalandharGoraya हाईवे पर आरसी प्लाजा के सामने बने फ्लाईओवर पर दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

जालंधर- गोराया हाईवे पर आरसी प्लाजा के सामने स्थित फ्लाईओवर पर दो गाड़ियां टकराई। रोड सेफ्टी फोर्स के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल डिवाइस के माध्यम से दुर्घटना की जानकारी मिली थी, जिसके बाद टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान अर्टिगा कार के चालक ने बताया कि उसने फ्लाईओवर पर अचानक ब्रेक लगा दिए।

इसी दौरान पीछे से आ रही क्रेटा कार चालक समय पर वाहन नियंत्रित नहीं कर सका और अर्टिगा से टकरा गया। टक्कर के कारण दोनों गाड़ियों के आगे और पीछे के हिस्सों को नुकसान पहुंचा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और दोनों वाहनों में सवार लोग सुरक्षित रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here