Home Latest News Jalandhar-Ludhiana Highway पर आज नौ घंटे डायवर्ट रहेगा रूट, यहां देखें वैकल्पिक...

Jalandhar-Ludhiana Highway पर आज नौ घंटे डायवर्ट रहेगा रूट, यहां देखें वैकल्पिक मार्ग

59
0

फगवाड़ा में 31 जनवरी को श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर शोभायात्रा निकलेगी।

 श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती के अवसर पर जालंधर में वार्षिक मेला 31 जनवरी 2026 से दो फरवरी 2026 तक सतगुरु रविदास धाम, बूटामंडी, नकोदर रोड में आयोजित होगा। साथ ही आज भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
जिसे लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने रूट डायवर्ट किए है। 31 जनवरी को शोभायात्रा सतगुरु रविदास धाम बूटामंडी से शुरू होकर गुरु रविदास चौक, नकोदर चौक, ज्योति चौक, पीएनबी चौक, मिलाप चौक, शहीद भगत सिंह चौक, अड्डा होशियारपुर, माई हीरा गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, बस्ती अड्डा चौक होते हुए गुरु रविदास चौक से सतगुरु रविदास धाम में समाप्त होगी।

इस दौरान कई प्रमुख चौकों और मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। मेले के दौरान गुरु रविदास चौक से नकोदर चौक होते हुए वडाला चौक मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। जालंधर से नकोदर व शाहकोट की ओर जाने वाले वाहन प्रतापपुर-नकोदर मार्ग के बजाय सतलुज चौक, समरा चौक, कूल रोड और अर्बन एस्टेट फेज-दो होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। वाहन पार्किंग के लिए चारा मंडी नकोदर रोड, लायलपुर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माता रानी चौक माडल हाउस की ओर और मैनब्रो चौक से बीएसएनएल एक्सचेंज तक स्थान निर्धारित किए गए हैं।

बड़े वाहन: फिल्लौर से होते हुए जंडियाला से नकोदर से होकर गुजरेंगे।
हल्के वाहन: गोराया, रुड़का कलां, जंडियाला, जालंधर कैंट से गुजरेंगे।
छोटे वाहन: मौली, हदियाबाद चौक, लवली यूनिवर्सिटी से जालंधर हाईवे पर आएंगे।
जालंधर से लुधियाना जाने के लिए
बड़े वाहन: मेहता बाईपास से मेहली बाईपास पर आएंगे।
छोटे वाहन: मेहली बाईपास, बसरा पैलेस, खोथड़ा रोड, अर्बन एस्टेट से मेन रोड पर आएंगे।
नकोदर से फगवाड़ा व होशियारपुर के लिए: सभी वाहन हदियाबाद चौक से एलपीयू, चंडीगढ़ रोड से होते हुए भुल्लाराई चौक से होकर गुजरेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here