जालंधर शहर में आज नगर निगम की अहम बैठक के दौरान मेयर वनीत धीर ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 569.40 करोड़ रुपये का बजट पेश किया जायेगा।
इस बजट में शहर के बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता दी गई है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। प्रस्तावित बजट के अनुसार, करीब 200 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। इसमें सड़कों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था, जल आपूर्ति और अन्य शहरी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। वहीं, 312.70 करोड़ रुपये अलग-अलग विभागों के संचालन पर और 55.56 करोड़ रुपये अन्य खर्चों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
Jalandhar Municipal Corporation
मेयर वनीत धीर ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में नगर निगम का कुल बजट 495.86 करोड़ रुपये था, जिसके मुकाबले इस बार बजट में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल 474.54 करोड़ रुपये की आय और प्राप्तियां दर्ज की गई थीं, जिसके आधार पर इस बार बजट को और मजबूत बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि शहर के विकास में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी और सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। साथ ही, निगम अधिकारियों को राजस्व लक्ष्य हासिल करने पर सराहना भी दी गई। नगर निगम का यह बजट आने वाले समय में जालंधर के इंफ्रास्ट्रक्चर और नागरिक सुविधाओं में सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
Jalandhar Municipal Corporation


















































