Home Latest News Jalandhar और मोगा के स्कूलों को धमकी:पेपर रद्द, ईमेल में डॉ. अंबेडकर...

Jalandhar और मोगा के स्कूलों को धमकी:पेपर रद्द, ईमेल में डॉ. अंबेडकर के बुत हटाने को कहा; CM बोले- डर फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

7
0

जालंधर के 6 स्कूलों, दिल्ली जाने वाली ट्रेन, असेंबली और डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से 2 धमकी भरी ईमेल भेजी गईं। पहली ईमेल में APJ, दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित एक अन्य स्कूल और असेंबली व अंबेडकर के स्टैच्यू का जिक्र था। जबकि दूसरी मेल में सिटी ग्रुप, अकाल एकेडमी, सेंट सोल्जर डिवाइन स्कूल का नाम लिखा गया।

धमकी भरी मेल मिलने के बाद स्कूलों ने पुलिस को जानकारी दी। APJ स्कूल में पुलिस जांच के लिए पहुंच गई। इसके साथ बच्चों के परिजन भी APJ स्कूल पहुंच गए। कुछ परिजन अपने बच्चों को घर ले जाते दिखे।

इसके बाद मोगा जिले के 3 सरकारी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें गांव गोथेवाला, उगोके और झंडियाना के सरकारी स्कूल शामिल हैं। ईमेल स्कूलों की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई।

गोथेवाला स्कूल के टीचर राजेश कुमार गर्ग ने बताया कि पुलिस को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद बम निरोधक दस्तों को मौके पर भेजा गया। इसके चलते नौवीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी गई।

वहीं सीएम भगवंत मान ने जालंधर धमकी को लेकर कहा कि बहुत जगह पर ऐसी धमकियां आ रही हैं। फेक ID से बैठकर धमकी देते हैं। हमें हमारी पुलिस और सुरक्षा बल भी अपडेट करने पड़ेंगे ताकि उन तक पहुंच सकते हैं। कई लोगों की डर का माहौल बनाकर रोटी चलती है। ऐसे लोग ज्यादा देर तक बच नहीं पाएंगे।

APJ स्कूल से बच्चे को घर ले जाता हुआ व्यक्ति

APJ स्कूल से बच्चे को घर ले जाता हुआ व्यक्ति

ADCP बोलीं- डरने वाली बात नहीं है APJ स्कूल में पहुंची जालंधर की ADCP आर्कषी जैन ने कहा कि जहां-जहां धमकी मिली, वहां पुलिस पार्टियां फिजिकल चेकिंग के लिए पहुंचीं। डरने वाली कोई बात नहीं है। घबराएं नहीं। प्रशासन के संज्ञान में मामला है।

मेल में लिखा- अपने बच्चे बचाओ जालंधर के स्कूलों को ईमेल हाबी दानबा के अकाउंट से भेजा गया है। सुबह 7 बजकर 37 मिनट पर भेजी गई। सब्जेक्ट में जालंधर स्कूलों में बम धमाका लिखा है। इसमें लिखा है कि सीएम मान निशाने पर हैं। पंजाब बनेगा खालिस्तान। अपने बच्चे बचाओ, अंबेडकर के पोर्ट्रेट और मूर्तियां 14 अप्रैल तक पंजाब में से हटा दो। नहीं तो बमों का धमाका होगा।

मेल में स्कूलों को उड़ाने का समय 1 बजकर 11 मिनट, असेंबली को 2 बजकर 11 मिनट, दिल्ली ट्रेन को 9 बजकर 11 मिनट लिखा है। इसमें सिखों के नरसंहार का बदला लेने की बात कही गई है।

जालंधर में चौक पर लगी भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा।

जालंधर में चौक पर लगी भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा।

मेल में लिखा- बेअंत सिंह की तरह सीएम मान के टुकड़े करेंगे मेल में लिखा है कि अंबेडकर ने सिखों को हिंदू कहा है, इसलिए इसकी मूर्तियां जहां भी दिखेंगे इनको तोड़ दिया जाएगा या बम से उड़ा देंगे। 14 अप्रैल वाले दिन सब बम के साथ खत्म करेंगे। खालिस्तान बम धमाका जरूर होगा। सीएम मान के टुकड़े-टुकड़े होने वाले हैं जैसे बेअंत सिंह के किए थे।

बम और 47 (एके-47) के साथ सिखों के दुश्मन मरेंगे। खालिस्तान जनमत संग्रह के साथ पंजाब भारत के कब्जे से आजाद होगा। खालिस्तान नेशनल आर्मी के इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला।

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजी गई ईमेल…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here