विभाग की ओर से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
जालंधर के नागरा रोड स्थित BSNL एक्सचेंज में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग के कारण लाखों के उपकरण फूंक गए, जिसके चलते मकसूदां और विधिपुर समेत कई इलाकों में इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। चश्मदीदों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में ही पूरे परिसर को धुएं के गुबार और लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया। प्राथमिक जांच में अधिकारियों ने हादसे का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया है।











































