Home Latest News Jalandhar में सनसनीखेज घटना : मशहूर पंजाबी गायिका ज्योति नूरा के घर...

Jalandhar में सनसनीखेज घटना : मशहूर पंजाबी गायिका ज्योति नूरा के घर के बाहर Firing

17
0

जालंधर में पंजाबी गायिका ज्योति नूरा के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है।

जालंधर में पंजाबी गायिका ज्योति नूरा के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना देर रात 9.20 की बताई जा रही है। आरोपी ने ज्योति नूरां के मकसूदां स्थित नए घर के बाहर गोलियां बरसाई हैं, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग की घटना ने सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसमें एक्टिवा पर सवार युवक घर के बाहर आता है और गोलियां चलाकर फरार हो जाता है।
सूत्रों के मुताबिक, यह हमला ज्योति नूरा के नए घर के बाहर हुआ है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि यह उनके खिलाफ कोई चेतावनी या धमकी हो सकती है। पिछले कुछ समय में देश-विदेश में कई कलाकारों पर जानलेवा हमले और धमकियां बढ़ी हैं, जिससे यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल बन गई है।
घटना का सीसीटीवी फुटेज बेहद स्पष्ट है, जिसमें आरोपी एक्टिवा से आता है, फायरिंग करता है और फिर भाग जाता है। पुलिस के लिए यह फुटेज एक अहम सुराग है, जिससे आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी में मदद मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here