जालंधर के चर्चित लक्की ओबेरॉय हत्याकांड में पुलिस ने एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाते हुए 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
मर्डर के 38 दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य शूटर गुरताज सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जांच में सामने आया है कि अमेरिका में छिपे मुख्य साजिशकर्ता जोगा फोल्डीवाल के इशारे पर स्थानीय स्तर पर शूटर को फंडिंग और हथियार मुहैया कराए जा रहे थे। पुलिस ने शहर में 10 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर जोगा के नेटवर्क को ध्वस्त करने की कोशिश की है, जिसमें दो बेहद करीबी साथियों को भी राउंडअप किया गया है।
38 दिनों से पुलिस के हाथ खाली लक्की ओबेरॉय की हत्या को एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन मुख्य शूटर गुरताज सिंह का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस के लिए सबसे बड़ी पहेली यह बनी हुई है कि ‘बहराम’ से शूटर को सुरक्षित बाहर किसने निकाला और वर्तमान में उसे शरण किसने दे रखी है। पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं, लेकिन शूटर बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा है।










































