ACP गुरदेव सिंह के नाम से बनी फर्जी फेसबुक ID, लोगों को भेजीं फ्रेंड रिक्वेस्ट
लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) ट्रैफिक गुरदेव सिंह के नाम से साइबर ठगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर फर्जी आईडी बना दिया। इस फर्जी आईडी के जरिए ठग लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर ठगी की कोशिश कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि ठगों ने इस फर्जी अकाउंट पर 40 से अधिक लोगों को फ्रेंड भी बना लिया।
ACP गुरदेव सिंह को इस फर्जी आईडी की जानकारी तब मिली जब उनके एक जानकार को उस अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। प्रोफाइल देखने पर नाम हिंदी में लिखा होने के कारण उन्हें शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत ACP गुरदेव सिंह को फोन करके इसकी जानकारी दी।
जानकारी मिलने के बाद ACP गुरदेव सिंह ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर देर रात पोस्ट साझा कर लोगों को सतर्क किया। उन्होंने लिखा कि किसी शरारती तत्व ने उनके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है और लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस आईडी से आने वाली फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें और इसे इग्नोर करें, क्योंकि इसके जरिए ठगी की आशंका हो सकती है।
Ludhiana ACP Gurdev Singh
फर्जी आईडी में असली प्रोफाइल की तरह दी गई जानकारी
ठगों ने फर्जी आईडी को असली दिखाने के लिए कई चालाकियां अपनाईं। फर्जी प्रोफाइल पर गुरदेव सिंह का नाम हिंदी में लिखा गया है, जबकि उनकी असली फेसबुक आईडी में नाम अंग्रेजी में लिखा हुआ है।
ठगों ने फर्जी आईडी को असली दिखाने के लिए कई चालाकियां अपनाईं। फर्जी प्रोफाइल पर गुरदेव सिंह का नाम हिंदी में लिखा गया है, जबकि उनकी असली फेसबुक आईडी में नाम अंग्रेजी में लिखा हुआ है।










































