Home Latest News Ludhiana में जिम कोच ने मालिक से की धोखाधड़ी:7 महीने में 20...

Ludhiana में जिम कोच ने मालिक से की धोखाधड़ी:7 महीने में 20 लाख रुपये का किया गबन; हिसाब मांगने पर दे रहा धमकियां

7
0

लुधियाना के टिब्बा रोड इलाके में एक जिम मालिक के साथ लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

सिद्धू प्रीमियम फिटनेस जिम के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने एक कर्मचारी (कोच) और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि जिम के ही कोच ने पिछले 6-7 महीनों के दौरान करीब 20 लाख रुपये का गबन किया है।
भरोसे का फायदा उठाकर किया गबन
शिकायत में गुरजीत सिंह निवासी किस्मत एवेन्यू टिब्बा रोड ने बताया कि वह सिद्धू प्रीमियम फिटनेस जिम चलाते हैं। उनके पास आशू बतौर जिम कोच काम करता था। मालिक का उस पर इतना भरोसा था कि कोचिंग के साथ-साथ पैसों का पूरा हिसाब-किताब भी वही देखता था।
गुरजीत सिंह के अनुसार जब उन्होंने पिछले कुछ महीनों के रिकॉर्ड और अकाउंट्स की जांच की तो सामने आया कि आशू ने फंड में हेराफेरी कर लगभग 20 लाख रुपये अपनी जेब में डाल लिए।
पैसे मांगने पर मिली धमकियां
पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने इस गबन के बारे में आशू से पूछताछ की और अपने पैसे वापस मांगे तो वह अपनी असलियत पर उतर आया। आरोपी आशू के साथ-साथ उसके साथी पूनम और मनदीप सिंह (निवासी गुलाबी बाग) ने मिलकर पीड़ित को बुरा-भला कहा और उसे जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दीं।
पुलिस की कार्रवाई: इन धाराओं में केस दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना टिब्बा पुलिस ने शिकायत (PGD No. 752572) की गहन पड़ताल के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस ने नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत U/S 318(4) धोखाधड़ी 61(2) आपराधिक साजिश 303(2) चोरी/गबन से संबंधित 351(2) आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है
पुलिस का पक्ष
जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित गुरजीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी दोषियों को काबू कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here