Home Latest News Mohali Court को बम से उड़ाने धमकी:कांप्लेक्स खाली कराया, 3 बजे तक...

Mohali Court को बम से उड़ाने धमकी:कांप्लेक्स खाली कराया, 3 बजे तक एंट्री बंद; CM मान बोले- हल्के में नहीं ले रहे

6
0

चंडीगढ़ और जालंधर के स्कूलों व सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

यह धमकी आज ईमेल से जरिए आई। इसके बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आई और सभी जगह सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही एहतियातन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैनात की गईं।
ईमेल में पंजाब के CM भगवंत मान, DGP गौरव यादव, हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
इसके अलावा मोहाली कोर्ट, फिरोजपुर में कोर्ट कांप्लेक्स और अमृतसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर के स्टेच्यू को भी खत्म करने की धमकी है। मोहाली कोर्ट को खाली करवा दिया गया है और दोपहर 3 बजे तक एंट्री बैन कर दी है।
हालांकि, ईमेल के जरिए आए दिन मिल रही धमकियों को स्कूलों ने गंभीरता से नहीं लिया। आज जालंधर के स्कूलों में छुट्टी नहीं की गई। बच्चे और स्टाफ स्कूलों में रुका है और पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड के साथ तलाशी ली जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ईमेल के स्रोत का पता लगाया जा रहा है और साइबर सेल भी जांच में शामिल है। वहीं, CM मान ने कहा है कि हम गंभीर हैं। इनकी जांच चल रही है।
चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मॉडल स्कूल में धमकी भरा ईमेल आया। इसके बाद पैरेंट्स बच्चों को घर ले जाने लगे।
चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मॉडल स्कूल में धमकी भरा ईमेल आया। इसके बाद पैरेंट्स बच्चों को घर ले जाने लगे।
जालंधर में धमकी भरी ईमेल में ये बातें लिखीं
धमकी वाली ईमेल में लिखा है- जालंधर के स्कूलों में बम ब्लास्ट होगा। अपने बच्चे बचाओ। पंजाब अब खालिस्तान बनेगा। देह सिवा बर मोहे स्टार्ट, जन-गण-मन बंद करो। बम और ग्रेनेड से हमला होगा, स्कूलों में 1.11 बजे और 2.11 बजे मेयर ऑफिस में बम फटेगा।
ईमेल में आगे लिखा है- खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं। हिंदुस्तान की मोदी सरकार को तबाह करेंगे। खालिस्तान वोटों से या बम से। बम या ग्रेनेड हमले में सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को भी ठोकेंगे। अमृतसर में डॉ. अंबेडकर के स्टेच्यू को 14 अप्रैल को बम धमाके से खत्म करेंगे।
ईमेल पर भेजने वाले ने खालिस्तान नेशनल आर्मी का पता लिखा है। इसके नीचे इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकनशाह वाला, डॉ. गुरनिरबैर सिंह और खान राजादा का नाम लिखा है।

धमकी वाली ईमेल का PHOTO

चंडीगढ़ में मिली ईमेल में भी यही बातें
चंडीगढ़ में आई ईमेल में लिखा है- चंडीगढ़ बनेगा खालिस्तान। देह सिवा बर मोहे स्टार्ट करो और जन-गण-मन बंद करो। स्कूलों में 1:11 बजे बम धमका होगा। मेयर ऑफिस में 2:11 बजे धमाका और सेक्रेटेरिएट में दोपहर 3:11 बजे धमाका होगा। अपने बच्चे बचाओ।
आगे लिखा है- खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं, हिंदुस्तान मोदी सरकार को तबाह करेंगे। खालिस्तान वोटों से या बम से। चंडीगढ में भगवंत मान, डीजीपी यादव और सीएम सैनी की रिहायश को निशाना बनाएंगे। चंडीगढ़ वालो, यहां बम धमाके – ग्रेनेड हमले चलते रहेंगे, जब तक मान, यादव, सैनी नहीं मरते। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी गांधी भवन में आज रात 9:11 बजे ग्रेनेड हमला होगा।

चंडीगढ़ में भेजी गई ईमेल का PHOTO

चंडीगढ़ में 4 स्कूलों को मिली धमकी
चंडीगढ़ में सेक्टर-41, सेक्टर-32, सेक्टर-47 और सेक्टर-45 स्थित स्कूलों को यह धमकी भरा ईमेल मिला। इसके बाद पुलिस टीमों ने स्कूल परिसरों को खाली करवाकर जांच शुरू की। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई हैं।
स्कूलों और आसपास के इलाकों की तलाशी
पुलिस की ओर से स्कूलों के अंदर और आसपास के इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हर संदिग्ध वस्तु पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।
मोहाली कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सभी लोगों को बाहर निकाल दिया गया।
मोहाली कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सभी लोगों को बाहर निकाल दिया गया।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

बता दें कि इससे पहले भी चंडीगढ़ के कई प्राइवेट और सरकारी स्कूलों, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, हाईकोर्ट और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि, हर बार जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ।

पुलिस कर रही ईमेल की जांच

फिलहाल पुलिस धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। साइबर सेल की मदद से यह जानने की कोशिश की जा रही है कि ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

चंडीगढ़ थाना सेक्टर-34 के SHO सतिंदर ने कहा कि चेंकिंग करवा ली है। किसी तरह की कोई चीज नहीं मिली है। उनमें लोगों को किसी तरह की पैनिक लेने की जरूरत नहीं है। हमने मेल का प्रिंट ले लिया है। साथ ही कहा गया किसी तरह डरने की जरूरत नहीं है।

मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

मजीठा रोड थाना के एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें श्रीराम आश्रम पब्लिक स्कूल से फोन आया था, जिसमें जानकारी दी गई कि स्कूल को एक धमकी भरी ईमेल प्राप्त हुई है। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्कूल की पूरी जांच की गई। एंटी-सैबोटाज टीम द्वारा भी गहन तलाशी ली गई।
जांच के दौरान स्कूल परिसर में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और स्थिति पूरी तरह सामान्य पाई गई।
एसएचओ राकेश कुमार ने यह भी बताया कि इस तरह की धमकी भरी ईमेल पूरे पंजाब के कई स्कूलों को भेजी गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

अमृतसर के श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक संजय महाजन ने बताया कि सुबह स्कूल को एक धमकी भरी ईमेल प्राप्त हुई थी। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे स्कूल की जांच की। जांच के बाद एहतियातन छुट्टी करने का फैसला लिया गया। साथ ही सभी अभिभावकों को सूचित कर दिया गया कि वे अपने बच्चों को स्कूल से ले जाएं।

मोहाली के डेराबस्सी कोर्ट में दोपहर 3 बजे तक आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है- आज इस कार्यालय में एक ई-मेल प्राप्त हुआ है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि पंजाब के तीन न्यायालय परिसरों में आरडीएक्स आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) लगाए गए हैं और परिसरों में विस्फोट की धमकी दी गई है। प्राप्त ई-मेल के संदर्भ में एसएएस नगर के एसपीडी सौरव जिंदल ने सुझाव दिया गया है कि न्यायालय परिसर में तत्काल तलाशी एवं जांच अभियान चलाया जाए और पुलिस अधिकारियों द्वारा पूरे न्यायालय परिसर की जांच एवं सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने तक यह प्रक्रिया जारी रखी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here