Home Latest News Patiala में बड़ी घटना, नीले ड्रम में बंद मिली युवती की लाश;...

Patiala में बड़ी घटना, नीले ड्रम में बंद मिली युवती की लाश; इलाके में फैली दहशत

8
0

पटियाला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

पटियाला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में एक नीले प्लास्टिक ड्रम के अंदर से एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजिंदरा अस्पताल भेज दिया। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि युवती की हत्या कहीं और की गई और बाद में पहचान छिपाने के लिए शव को ड्रम में डालकर सुनसान स्थान पर फेंका गया।
पुलिस के अनुसार, ड्रम को एक लाल ढक्कन से ढका गया था ताकि किसी को शक न हो सके। शव की स्थिति देखकर यह भी आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की है।
मृतका के हाथ पर बना टैटू
मृतका के हाथ पर ‘नेहा’ नाम लिखा हुआ पाया गया है, जबकि दूसरे हाथ पर दिल का टैटू बना है, जिसमें ‘N’ और ‘A’ अक्षर अंकित हैं। इन्हीं निशानों के आधार पर पुलिस युवती की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस द्वारा गंभीरता से की जा रही जांच
जांच अधिकारियों के अनुसार, युवती के चेहरे पर हल्की चोट के निशान मिले हैं, हालांकि शरीर पर गंभीर चोटें स्पष्ट रूप से नजर नहीं आईं। फिलहाल सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो विशेष जांच टीमें गठित की हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ड्रम वहां कैसे और कब लाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here