सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार सुबह 6 बजे देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं।
भारत में ईंधन की कीमतें रोज़ाना तय की जाती हैं, जिन पर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की चाल, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, केंद्र व राज्य कर और डीलर कमीशन का सीधा असर पड़ता है।
खास बात यह है कि 1 फरवरी को आम बजट पेश होना है। ऐसे में बजट से पहले यह सवाल उठ रहा है कि क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल, आज के रेट क्या कहते हैं, आइए जानते हैं…
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव (₹ प्रति लीटर)
दिल्ली में सीएनजी 77.09 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है, जबकि मुंबई में इसका भाव 80.50 रुपये है। नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी 85.70 रुपये प्रति किलो बिक रही है। लखनऊ और आगरा जैसे शहरों में कीमत 96.75 रुपये तक पहुंच चुकी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार चढ़ाव पर हैं। ब्रेंट क्रूड और WTI दोनों में मजबूती देखने को मिल रही है। जानकारों का मानना है कि वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में थोड़ी-सी तेजी भी भारत में पेट्रोल और डीजल को महंगा कर सकती है।
ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/