हल्लोमाजरा से किडनैप कर एक युवक की हत्या करने वाले तीनों आरोपी को सैक्टर-31 पुलिस स्टेशन की टीम ने 24 घंटे के अंदर-अंदर गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों की पहचान 3बीआरडी, एयरफोर्स निवासी मोहित (19), प्रीत कालोनी, जीरकपुर निवासी रजनीश कुमार उर्फ आदि उर्फ खिलविश (19) व सुरेंद्रा एन्क्लेव, जीरकपुर निवासी रमन सिंह उर्फ नेगी (23) के रूप में हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी यूटी एसएसपी कंवरदीप कौर के आदेशों पर डीएसपी साऊथ गुरजीत कौर व एसएचओ-31 राजीव कुमार द्वारा बनाई गई टीमों ने की है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां अदालत से आरोपियों का पुलिस ने तीन-तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि हल्लोमाजरा से सुशील उर्फ साहिल को किडनैप करने के बाद आरोपी उसे प्रीत कालोनी, जीरकपुर ले गए थे, जहां उन्होंने उसे पर सरिए से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मार डाला। बाद में आरोपी सिविल अस्पताल डेरा बस्सी में उसका लावारिस शव जमा भी करवाकर आए थे। वहीं पुलिस ने शनिवार को सैक्टर-32 के जीएमसीएच में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोट के कुल 15 निशान पाए गए हैं। हमलावरों ने सुशील उर्फ साहिल पर डंडों व अन्य हथियारों से कई वार उसे बुरी तरह से मार डाला था।
इस मामले में अभी 4 से 5 हत्यारे और भी हैं, जिनकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। बाकी पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए हथियार बरामद करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। भाई के बर्थ-डे को डेथ-डे में तब्दील करने की रंजिश में तीन-चार युवकों ने वीरवार को दिनदिहाड़े हल्लोमाजरा से एक युवक को किडनैप कर लिया था। उसकी पहचान सैक्टर-20 निवासी सुशील उफ साहिल (25) के रूप में हुई थी। शुक्रवार दोपहर को उसका शव डेरा बस्सी के सिविल अस्पताल से मिल गया था। जिसके बाद शव को सैक्टर-32 के जीएमसीएच में शिफ्ट किया गया था। मामले में मृतक के रिश्तेदार विजय कुमार ने बताया था कि वह रैपिडो बाइक कैब चलाता है।
5 तारीख को सुबह वह अपने रिश्तेदार सुशील उर्फ साहिल के साथ उसकी टैक्सी नंबर-पीबी10-0434 गाड़ी से अपने किसी निजी काम से अंबाला व पेहोवा गए थे। शाम को वह हल्लोमाजरा में वापिस आए गए थे। इसी दौरान शाम करीब 4.30 बजे के करीब 3-4 बाइक सवार सुशील से मारपीट कर उसे किडनैप कर ले गए थे। पुलिस दिन-रात उसे ढूंढती रही है, लेकिन कुछ पता नहीं चला था। अगले दिन यानि शुक्रवार दोपहर के समय पुलिस को डेरा बस्सी अस्पताल से सूचना मिली कि एक लावारिस शव र्माचरी में रखा है। जब सुशील उर्फ साहिल के परिजन वहां पहुंचे, तो पता चला कि वह तो उसी का ही शव है। अस्पताल प्रशासन ने बताया था कुछ अज्ञात लोग लावारिस शव अस्पताल में जमा करवा गए थे।