Home Latest News Punjab Budget Session 2026: गवर्नर का अभिभाषण शुरू, सत श्री अकाल कहकर...

Punjab Budget Session 2026: गवर्नर का अभिभाषण शुरू, सत श्री अकाल कहकर किया संबोधन

4
0

पंजाब विधानसभा का बजट सत्र आज, 6 मार्च से शुरू हो रहा है।

सत्र के पहले दिन राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का सदन में अभिभाषण हो रहा है। उन्होंने सत श्री अकाल कहकर संबोधन शुरू किया। इसके साथ ही सदन में दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि भी दी गई। राजनीतिक माहौल को देखते हुए इस बार का सत्र हंगामेदार रहने की संभावना जताई जा रही है।
विपक्षी दल पहले ही कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी सत्र के पहले दिन पंजाब विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।
AAP सरकार का अंतिम बजट सत्र
यह आम आदमी पार्टी सरकार का मौजूदा कार्यकाल का अंतिम बजट सत्र माना जा रहा है, इसलिए इसे राजनीतिक रूप से भी काफी अहम माना जा रहा है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सत्र सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा।
इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे सदन में दिवंगत पूर्व विधायकों और अन्य प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। जिन लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, उनमें पूर्व मंत्री रघबीर सिंह, पूर्व विधायक गुरदीप सिंह भैणी, स्वतंत्रता सेनानी दलीप सिंह और पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक (PUNCED) के पूर्व चेयरमैन अशोक धीर शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here