Home Latest News Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम का बदला मिज़ाज, दो दिन चलेंगी...

Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम का बदला मिज़ाज, दो दिन चलेंगी तेज हवाएं, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

16
0

 पंजाब के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला।

उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही ठंडी हवाओं के कारण शाम के समय ठंडक बढ़ गई, जिससे लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। हालांकि रविवार को राज्य भर में मौसम साफ रहने की संभावना है और फिलहाल बारिश या घने कोहरे को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
दिन के समय धूप निकलने के बावजूद हवाओं की रफ्तार तेज रहने से ठंड बनी रहेगी। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो अब सामान्य से थोड़ा ऊपर पहुंच गया है।
कहां कितना रहा तापमान
राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान होशियारपुर में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अन्य जिलों में अधिकतम तापमान 21.8 से 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.8 से 11.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
अगले दो दिन चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाएं फिलहाल पहाड़ी इलाकों से मैदानी क्षेत्रों की ओर बह रही हैं। इनका असर खास तौर पर पूर्वी पंजाब के जिलों-अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, लुधियाना, मोहाली, पटियाला, रूपनगर और शहीद भगत सिंह नगर में देखने को मिल रहा है। ऐसी हवाएं अगले दो दिनों तक जारी रह सकती हैं।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की स्थिति
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तरी अफगानिस्तान में बना वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अब उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। यह करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर साइक्लोनिक सिस्टम के रूप में मौजूद है। इसके अलावा ऊपरी वायुमंडल में पश्चिमी हवाओं का एक ट्रफ भी बना हुआ है।
8 फरवरी की रात से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी इलाकों में पहुंचा है, जिससे पहाड़ों में मौसम में बदलाव संभव है। हालांकि इसका असर पंजाब के मौसम पर नहीं पड़ेगा।
सात दिन तक सूखा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि आने वाले सात दिनों तक पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। साथ ही कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here