Home Latest News Punjab Weather: पंजाब में बदलेगा मौसम, 2 दिन बारिश के आसार; फरवरी...

Punjab Weather: पंजाब में बदलेगा मौसम, 2 दिन बारिश के आसार; फरवरी में पहली बार तापमान 29°C

4
0

पंजाब में आज रात से मौसम करवट लेने जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। दिन के समय ठंड लगभग विदा ले चुकी है और लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। इस सीजन में पहली बार फरवरी के महीने में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है।
सबसे अधिक तापमान फिरोजपुर में रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगभग 1 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3.9 डिग्री अधिक रहा। वहीं, अगले दो दिनों में रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री तक इजाफा होने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मौसम में बदलाव आ रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा। 17 और 18 फरवरी को पंजाब और चंडीगढ़ में बादल छाए रह सकते हैं और कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। आज दिन में धूप निकलने के आसार हैं, लेकिन तेज हवाएं चलती रहेंगी।
प्रमुख शहरों का तापमान
पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
अमृतसर: 24.6°C
लुधियाना: 27.0°C
पटियाला: 27.3°C
बठिंडा: 26.0°C
रूपनगर: 26.8°C
मोहाली और चंडीगढ़: 26.4°C
न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार 17 और 18 फरवरी को कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। आने वाले तीन दिनों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि के संकेत हैं, जिसके बाद फिर 2 से 3 डिग्री की गिरावट संभव है।
17 फरवरी: पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के आसार।
18 फरवरी: पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना।
19 फरवरी: फिलहाल किसी तरह का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
मौसम के इस बदलाव से जहां दिन में गर्मी का असर बढ़ेगा, वहीं हल्की बारिश से तापमान में अस्थायी राहत मिल सकती है। किसानों और आम लोगों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here