फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुणे पुलिस ने इस मामले में 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस को संदेह है कि वारजे और कारवेनगर इलाके से पकड़े गए ये आरोपी आपराधिक गिरोहों से जुड़े हो सकते हैं।
डीसीपी के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी देशभर में सक्रिय एक कुख्यात गिरोह से जुड़े हुए हैं। पुणे पुलिस को खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों के संदिग्ध बैकग्राउंड, संपर्कों और गतिविधियों के बारे में इनपुट मिला था। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों के तार मुंबई के आपराधिक गिरोहों से भी जुड़े हो सकते हैं। इसके बाद सभी आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-
-
अमन आनंद मारोटे (27)
-
आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19)
-
सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20)
-
समर्थ शिवशरण पोमाजी (18)
-
स्वप्निल बंडू सकट (23)







































