Home Latest News Sapna Chaudhary जा सकती थीं जेल! बाल-बाल बचीं ,अदालत में पेश

Sapna Chaudhary जा सकती थीं जेल! बाल-बाल बचीं ,अदालत में पेश

3
0

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी को लखनऊ से राहत मिल गई है।

उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी हुआ था। एसीजेएम अनुपम दुबे ने आज इसे वापस ले लिया। यह वारंट डांस इवेंट में कार्यक्रम न करने और दर्शकों का पैसा हड़पने के मामले में जारी हुआ था। कोर्ट ने अब 1400 रुपये का हर्जाना लगाया है।
भरना पड़ा 60 हजार का मुचलका
इसके पहले सपना चौधरी पहले कोर्ट में हाजिर हुईं और अपने वकील के माध्यम से वारंट वापस लेने की अर्जी दी। इस पर कोर्ट ने उन्हें हिरासत में लेने का आदेश दिए थे। बाद में सुनवाई के बाद वारंट वापस ले लिया। उन्हें 60 हजार रुपये का मुचलका दाखिल करने पर रिहा करने का आदेश दिया। इस मामले में अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी।
पेशी के बाद हुई सपना के जमानत
सपना चौधरी लंबे समय से कोर्ट की कार्यवाही से दूरी बनाए हुए थीं, जिसके चलते अदालत ने उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जमानती वारंट जारी किया था। कानूनी शिकंजा कसता देख सपना लखनऊ पहुंचीं। इसके साथ ही जज के सामने उन्होंने खुद को पेश किया। कोर्ट ने उनके सहयोग को देखते हुए वारंट वापस ले लिया और उन्हें जमानत दे दी।
यह है पूरा मामला?
सपना चौधरी का यह विवाद साल 2018 का है। लखनऊ के स्मृति उपवन में सपना चौधरी का एक डांस प्रोग्राम था। इस इवेंट के लिए आयोजकों ने प्रति व्यक्ति 300 रुपये के हिसाब से टिकट बेचे थे। कार्यक्रम की रात 10 बजे तक जब सपना स्टेज पर नहीं पहुंचीं तो भीड़ बेकाबू हो गई। दर्शकों ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। इसके बाद थाना में सपना और उनके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ।
चार्जशीट के बाद चली कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने जांच के बाद 2019 में सपना चौधरी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी। पिछले काफी समय से इस मामले में आरोप तय होने के बावजूद सपना अदालत में हाजिर नहीं हो रही थीं। हालांकि, अब सपना ने कानूनी प्रक्रिया में शामिल होकर अपना पक्ष रखा है। इसके बाद अदालत को आगे भी सहयोग करने का विश्वास दिलाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here