मंत्री हरपाल सिंह चीमा और लाल चंद कटारूचक ने आज शहर के रेलवे स्टेशन से श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए बनारस जा रही श्रद्धालुओं की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और लाल चंद कटारूचक ने आज शहर के रेलवे स्टेशन से श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए बनारस जा रही श्रद्धालुओं की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से आदर्शवादी समाज की रचना के लिए श्री गुरु रविदास महाराज जी द्वारा दिखाए गए सर्व-सांझीवालता (सर्वसमावेशी) के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।








































