Home Latest News T20 World Cup 2026: England सेमीफाइनल में पहुंचा, Pakistan टूर्नामेंट से बाहर...

T20 World Cup 2026: England सेमीफाइनल में पहुंचा, Pakistan टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर?

5
0

इंग्लैंड ने सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है.

पल्लेकेले में खेले रोमांचक मुकाबले को इंग्लैंड ने आखिरी ओवर में 2 विकेट से जीता. इंग्लैंड ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर जीत हासिल की. इंग्लैंड को तो जीत से सेमीफाइनल का टिकट मिला, मगर पाकिस्तान पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा अब बढ़ गया है.
इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान का समीकरण अगर-मगर के फेर में फंस चुका है. कैसे, उस बारे में बात करें, उससे पहले जरा इंग्लैंड की जीत पर गौर करना जरूरी है. पाकिस्तान से मिले 165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उसने अपने 3 बड़े विकेट पावरप्ले के अंदर ही गंवा दिए थे. मगर उसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक और विल जैक्स के बीच हुई साझेदारी ने टीम को जीत तक पहुंचाने में मदद की.
कप्तान हैरी ब्रूक 51 गेंदों पर 100 रन बनाकर आउट हुए, जो कि उनके T20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक रहा. उनके आउट होने के बाद पाकिस्तान को एक के बाद एक दो और झटके जरूर लगे मगर आखिर में इंग्लैंड की टीम मैदान मारने में कामयाब रही. इंग्लैंड ने 5 गेंद बाकी रहते ही 165 रन का लक्ष्य चेज किया और उसी के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया.

लगातार 5वीं बार Semi-finals में पहुंचा England

ये लगातार 5वीं बार है जब इंग्लैंड ने T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है. इंग्लैंड ने 2016, 2021, 2022, 2024 और अब 2026 में टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है. इससे पहले पाकिस्तान की बल्लेबाजी एक बार फिर सिर्फ सााहिबजादा फरहान के इर्द गिर्द घूमती दिखी. पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने ही सिर्फ अर्धशतक जड़ा. उनके अलावा बाकी किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज का स्कोर 30 रन के पार भी नहीं पहुंचा, जिस वजह से उसका स्कोर ज्यादा बड़ा नहीं हो सका.
सुपर-8 में पाकिस्तान का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश में धुल गया था. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. इस तरह 2 मैचों के बाद उनके सिर्फ 1 अंक ही हैं. सुपर-8 के ग्रुप बी से 2 टीमों को सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करना है, जिसमें एक बर्थ इंग्लैंड ने कन्फर्म कर ली है. अब दूसरे बर्थ के लिए 3 टीमों यानी पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला है.
पाकिस्तान को सुपर-8 में आखिरी मैच श्रीलंका से खेलना है, जिसमें उन्हें बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी ही होगी. हालांकि, श्रीलंका को उसके घर में हराना इतना आसान भी नहीं होगा. न्यूजीलैंड की बात करें तो उसे श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ मुकाबला करना है. अगर वो दोनों मुकाबले जीत जाता है तो उसके 5 अंक हो जाएंगे और उस सूरत में पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here