Home Latest News पंजाब में ISI समर्थित ‌BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़:बड़ी वारदात की साजिश...

पंजाब में ISI समर्थित ‌BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़:बड़ी वारदात की साजिश रचते दो आरोपी गिरफ्तार, 5 हैंड ग्रेनेड-डेटोनेटर भी बरामद

5
0

पंजाब में बड़ी वारदात की साजिश को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया।

अमृतसर ग्रामीण, गुरदासपुर और एसएसओसी ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त ऑपरेशन में ISI समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।
यह मॉड्यूल एक विदेशी हैंडलर द्वारा संचालित किया जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब में बड़े हमलों की साजिश रच रहे थे। इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को कई खतरनाक सामग्री बरामद हुई हैं, जिनमें 5 हैंड ग्रेनेड, 2 विशेष डेटोनेटर, एक पीटीटी टाइमर जिसमें कोडर और डिकोडर लगा हुआ है।
इसके अलावा 9 वोल्ट की बैटरी, एक किलो उच्च विस्फोटक सामग्री जिसमें कीलें भरी हुई थीं, और एक बाओफेंग वॉकी-टॉकी शामिल है। इसके अलावा, एक ट्रिगर मैकेनिज्म भी मिला है, जो यह संकेत देता है कि आरोपी किसी बड़े और हमले की तैयारी में थे।
गुरदासपुर में एफआईआर, विदेशी लिंक की पड़ताल
इस मामले में पुलिस स्टेशन कलानौर, जिला गुरदासपुर में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब आगे और पीछे के लिंक की जांच कर रही है, जिसमें विदेशी हैंडलरों और स्थानीय सहयोगियों की पहचान शामिल है।
पंजाब पुलिस ने शांति बनाए रखने का दिया भरोसा
पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस तरह की कार्रवाई यह दर्शाती हैं कि सुरक्षा एजेंसियां किसी भी आतंकी साजिश को नाकाम करने के लिए सतर्क और सक्रिय हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here