Home Latest News ‘हर जिंदगी खुशियों के रंगों से सराबोर हो’, पीएम मोदी ने देशवासियों...

‘हर जिंदगी खुशियों के रंगों से सराबोर हो’, पीएम मोदी ने देशवासियों को होली की बधाई दी

4
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को होली के पावन त्योहार की बधाई दी।

होली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को हार्दिक बधाई दी और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता की कामना की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में लिखा कि होली का यह रंगों से भरा त्योहार हर व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा और उमंग लेकर आए। उन्होंने कहा कि उनकी दिली इच्छा है कि हर ज़िंदगी खुशियों, समृद्धि और सफलता के रंगों से सराबोर हो।
अमित शाह ने भी देशवासियों को बधाई दी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को होली के पावन त्योहार की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ”उल्लास, उमंग और नई ऊर्जा के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ! रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में उन्नति, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए।”
होली हमें एकता और भाईचारे के धागे में बांधती- ओम बिरला 
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की जीवंत झलक है। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं से भरा देश है, लेकिन होली हमें एकता और भाईचारे के धागे में बांधती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अवसर पर समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव फैलाएं और त्योहार की खुशियां जरूरतमंदों के साथ भी साझा करें।
होली का महत्व
होली हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। यह त्योहार होलिका दहन से शुरू होता है, जिसमें बुराई के अंत का संदेश दिया जाता है। अगले दिन लोग रंगों से खेलकर खुशियां मनाते हैं और आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं।
इस साल दो दिनों में होली
इस वर्ष होली अलग-अलग राज्यों में दो दिनों में मनाई जा रही है। पश्चिमी भारत के कई राज्यों, जैसे मुंबई और गुजरात में 3 मार्च से ही उत्सव शुरू हो गया है, जबकि उत्तर भारत में मुख्य रूप से 4 मार्च को रंगों का त्योहार मनाया जा रहा है। होली का यह पर्व पूरे देश में उत्साह, उमंग और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here