Chandigarh (punjab e news ) आम आदमी पार्टी के पूर्व पंजाब प्रधान भगवंत मान मंगलवार को एक बड़े लंबे समय बाद मीडिया से रूबरू हुए। चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत दौरान मान ने सुखपाल खैहरा खिलाफ जम कर भड़ास निकाली। उन्होंने आरोप लगाया की खैहरा कुर्सी की खातिर पंजाब के हितों को भूल गए हैं। इसके इलावा मान ने बागी विधायकों को खैहरा की चिकनी चुपड़ी बातों में ना कर पार्टी में वापसी की अपील की।
खैहरा की अकाली विधायक बिक्रम मजीठिया के साथ हुई बैठक को लेकर कहा यहाँ दाल में कुछ काला नहीं है बल्कि दाल ही काली है। भगवंत मान ने कहा की खैहरा निजी हितो के लिए पार्टी को ख़राब कर रहे हैं। उन्होंने कहा की मजीठिया माफ़ी मामले बारे खैहरा को पहले से ही सुचना थी। भगवंत ने कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के संभावित गठबंधन से इंकार किया है।