Punjab E News (Teenu Sharma):हरियाणा के करनाल से एक हादसे की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार हाईवे पर एक तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने ट्राली को टक्कर मारी है। इस घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आज सिंघु बॉर्डर से किसान कृषि कानूनों के वापस लिए जाने के बाद घर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में नेशनल हाईवे पर काफी ज्यादा वाहन और ट्रैक्टर ट्रॉलियां देखने को मिल रही हैं। इसी बीच बसताड़ा टोल प्लाजा पहुंचने से पहले पंजाब के गांव मजौली जाने वाले 2 किसान सड़क हादसे में घायल हो गए। वहीं दोनों किसान अपनी ट्रैक्टर ट्राली पर घर जा रहे थे, तभी हाईवे पर एक तेज रफतार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस टक्कर में ट्राली पर जा रहे दोनों किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इसमें एक युवक भी था जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल मौके पर पहुँची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।