Punjab E News:जालंधर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ फैक्ट्री में मामूली विवाद के बाद वहां काम करने वाली महिला पर 1 व्यक्ति ने तेज़ाब फैंक दिया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों फोकल प्वाइंट स्थित नट-बोल्ट फैक्ट्री में साथ काम करते हैं। वहीं इस घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
दूसरी ओर बताया जा रहा है की महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल तेजाब फेंकने के कारण का खुलासा नहीं हो सका है। बता दें की महिला की पहचान राज रानी के रूप में हुई है।