Punjab E News (Nisha Panjalia):पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में AGTF प्रमुख प्रमोद बान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़े खुलासे करते हुए बताया कि गैंगस्टर केकड़े के साथी अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सिद्धू मूसेवाले को मरने के लिए गैंगस्टर 25 मई को ही मूसा गांव पहुंच गए थे। हमारी टीम ने फिर से पेट्रोल पंप पहुंचे और अब हमारी टीम ने ग्राउंड वर्क किया है। मन्ना भाऊ को पकड़ा गया जिसके बाद पूरी जांच शुरू हुई। लॉरेंस बिश्नोई को गिरफ्तार कर 5 दिन की हिरासत में भेजा गया है। वहीं पिछले साल अगस्त महीने से ही सिद्धू के कत्ल ओर रेकी की प्लानिंग शुरू कर दी गई थी।
जानकारी देते हुए AGTF प्रमुख प्रमोद बान ने बताया की इस कत्ल की पूरी प्लानिंग का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई है। 30 मई को मनप्रीत भाऊ की पकड़ कर पहली गिरफ़्तारी की गई थी। अभी तक जांच में 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मूसेवाला का कत्ल करने के लिए 3 बार रेकी की गई थी। अनमोल, सचिन और गोल्डी के साथ मिल कर इस वारदात को अंजाम दिया गया। लॉरेंस ने जनवरी महीने में ही अपने भाई अनमोल को विदेश भेज दिया था। पुलिस ने प्रदीप नाम के सख्श को भी कातिलों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसने फतहाबाद के होटल में प्रियव्रत फौजी और अंकित को ठहराने का प्रबंध किया था।
वहीं पुलिस ने बताया कि कत्ल के लिए AK सीरीज के हथियार इस्तेमाल किए गए। आज बलदेव को गिरफ्तार किया गया, वो केकड़े के साथ मूसेवाले की रेकी में मौजूद था। सिद्धू मूसेवाला के दो कातिल फर्जी पासपोर्ट के आधार पर देश छोड़ कर भाग चुके है।