Punjab E News:पंजाब के जालंधर जिले में कमिश्नरेट पुलिस ने 500gm हेरोइन सहित 2 अफ्रीकन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की यह तस्कर नाइजीरिया और कीनिया के रहने वाले हैं। दोनों तस्कर बैग में हेरोइन रखकर उसकी डिलीवरी देने के लिए आ रहे थे। वहीं यह दोनों तस्कर पंजाब और हरियाणा में हेरोइन की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी हैं।