Punjab E News:लखीमपुर खीरी का विवाद अभी थमा नहीं था कि अंबाला से एक और घटना सामने आई है। यहाँ BJP नेताओं का विरोध करने पहुंचे किसान पर गाड़ी चढ़ाई गई,जिसमें वह घायल हो गया। इसी बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कुरुक्षेत्र से BJP सांसद नायब सैनी के काफिले ने अंबाला के नारायणगढ़ में विरोध कर रहे किसान पर गाड़ी चढ़ा दी। फिलहाल घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ किसान की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बता दें कि आज नारायणगढ़ में एक सम्मान समरोह में खेल मंत्री संदीप सिंह और कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी पहुंचने वाले थे। जैसे ही किसानों को इस बात का पता चला किसान उस कार्यक्रम का विरोध करने पहुंच गए। बता दें की इस विरोध में एक किसान घायल भी हो गया। इसके साथ ही किसान ने आरोप लगाए कि उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई थी।