Punjab E News (Nisha Panjalia):दिल्ली में BJP सांसद मनोज तिवारी हैरत में पड़ गए जब राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें देखते ही कहा, आप को तो मैं टीवी पर देखती रहती हूँ। मनोज तिवारी बाक़ी नेताओं के साथ NDA की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की एयरपोर्ट पर अगवानी करने पहुंचे थे, जब ओडिशा से दिल्ली पहुंची। वो कल नामांकन दाखिल करेंगी। सांसद मनोज तिवारी ने स्वागत करते हुए अपना परिचय दिया तो जवाब आया मैं आपको टीवी पर देखती रहती हूँ।
बता दें की मनोज तिवारी के अलावा सांसद रमेश बिधुरी,दिल्ली BJP प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता,
रामवीर सिंह बिधूड़ी LOP, भारत सरकार के मंत्री गजेंद्र शेखावत,मंत्री अर्जुन मुंडे, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राष्ट्रीय महामंत्री BJP तरुण चुग व अन्य पार्टी पदाधिकारी भी एयरपोर्ट पर माजूद थे।