Punjab E News (Nisha Panjalia):पंजाब में नगर निगम चुनावों को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में BJP अब कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ेगी। संगरूर लोकसभा सीट पर उप चुनाव और 4 निगम के चुनावों को BJP अकेले लड़े जा रहे हैं। वहीं आज चंडीगढ़ में चुनावों को मीटिंग हुई है, जिसमें प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा, सहप्रभारी नरिंदर रैना, दुष्यंत गौतम शामिल थे। इस दौरान BJP प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा इस बार BJP अकेले चुनाव लड़ने की तैयार में है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो केंद्र की लीडरशिप फैसला करेगी, वही मंजूर होगा। बता दें की संगरूर लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद रहे भगवंत मान ने पंजाब मुख्यमंत्री बनने पर इस पद से इस्तीफा दे दिया था। इसी कारण संगरूर लोकसभा सीट के चुनाव जल्द होंगे।
बता दें की पंजाब के 4 जिलों के चुनाव इसी साल होने जा रहे हैं। यह जिले जालंधर, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर हैं। वहीं विधानसभा के चुनाव में BJP और कैप्टन सरकार का गठबंधन हुआ था।