Punjab E News:लंबे समय के इंतज़ार के बाद आज CBSE की 12वीं कक्षा के नतीजों का एलान हो गया है। हालांकि ऑनलाइन हैवी ट्रैफिक के चलते वेबसाइट डाउन हो गई। बता दें की 12वीं कक्षा में 99.37% बच्चे पास हुए हैं। जिसमें 12वीं कक्षा के नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। वहीं 99.67% लड़कियां पास हुई हैं, जबकि लड़के 99.13%। इसके साथ ही रिजल्ट्स को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर देखा जा सकता है। इसके अलावा इस साल CBSE के नतीजों को सरकारी ऐप digilocker.gov.in पर भी डाला गया है।