Punjab E News:चंडीगढ़ से BJP की सांसद और अभिनेत्री Kiran Kher ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं और मुंबई में उनका इलाज चल रहा है। इस बात की जानकारी BJP के एक सहयोगी ने दी है। बता दें की इससे पहले चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी ने सांसद के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ था कि शहर की सांसद गुम हो चुकी हैं। लेकिन अब उनके बीमार का पता चलने के बाद कांग्रेस पार्टी ने उनके खिलाफ जो मोर्चा खोला हुआ था उसे बंद करने का फैसला लिया है।
बता दें की कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने अपने नेताओं और प्रवक्ताओं को सांसद किरण खेर ढूंढो अभियान को बंद करने के लिए कहा है। कांग्रेस नेताओं ने शहर में दूरबीन और मोमबती जलाकर किरण खेर को तलाश करने और उनके मिसिंग होने के पोस्टर अभियान चलाया हुआ था, ताकि MP और BJP के खिलाफ माहौल बन सके।