Punjab E News:हिमाचल प्रदेश में corona संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं coronavirus के एक्टिव केस 3500 के पार हो गए हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव केस 3557 तक पहुंच गए हैं। उधर बीते रविवार को 404 नए मामले सामने आए थे। मिली जानकारी के अनुसार डल्हौजी स्थित एक बोर्डिंग स्कूल के 99 विद्यार्थियों सहित 23 स्टाफ सदस्य corona पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है की इस स्कूल में पहले भी 39 corona मामले सामने आए थे। अब यहां 161 एक्टिव केस हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने कहा सभी बच्चों को स्कूल परिसर में ही आइसोलेट किया गया है। दूसरी ओर प्रदेश में corona संक्रमितों का आंकड़ा 65 हजार 242 तक पहुंच गया है, इनमें से 60587 स्वस्थ हो चुके है और 1 हजार से ज्यादा corona virus से जान गंवा चुके हैं।