Punjab E News:हरियाणा में रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वी दुष्कर्म और पत्रकार की हत्या के दोष में सज़ा काट रहे डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख Gurmeet ram rahim को रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में CBI की विशेष अदालत ने शुक्रवार को ram rahim सहित 5 आरोपियों को दोषी करार दिया है। वहीं इन सभी दोषियों को 12 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में Gurmeet ram rahim,कृष्ण लाल,सबदिल,अवतार, जसबीर को दोषी करार दिया गया है।