New delhi (punjab e news ) अपने करीबी मित्र व् केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की राह पर चलते हुए इंडिया टीवी के मुखी रजत शर्मा दिल्ली क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बन गए है। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर मदन लाल को 517 वोट से हराकर यह पद हासिल किया है। रजत शर्मा के पैनल ने वर्चस्व स्थापित करते हुए सभी 12 सीटें जीतीं. रजत शर्मा को जहां 1,531 वोट मिले, वहीं मदन लाल को 1,004 वोट से संतोष करना पड़ा. तीसरे उम्मीदवार वकील विकास सिंह को महज 232 वोट ही हासिल हो पाए. मदन लाल वर्ष 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वर्ल्डकप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं.