Punjab E News:गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने चट्ठा सतवारी के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान मोहिंदर सिंह खालसा के रूप में हुई है। वहीं, देर रात परिवार के सदस्यों ने सतवारी में भारी हंगामा किया। सिख नौजवान सभा के सदस्य महेंद्र सिंह खालसा कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय बताए जा रहे हैं। परिवार के अनुसार, मोहिंदर सिंह को गांधीनगर पुलिस ने फोन कर सुर्पंरटेंडेंट आफ पुलिस सिटी साउथ के कार्यालय में बुलाया। वहां पहले से मौजूद दिल्ली पुलिस की टीम ने मोहिंदर सिंह को गिरफ्तार कर दिल्ली ले आई।
बता दें की SHO गांधीनगर गुरनाम चौधरी ने परिजनों को बताया कि मोहिंदर सिंह पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस कानूनी कार्रवाई को पूरा कर मोहिंदर को अपने साथ दिल्ली ले गई है। वहीं बतया जा रहा हैं की इस मामले में दिल्ली पुलिस 20 जनवरी को दिल्ली के स्वरूप नगर निवासी जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। उसका नाम लाल किले की प्राचीर पर तलवारें लहराने वाले आरोपी मनिंदर सिंह से पूछताछ में सामने आया था। पुलिस ने कहा है कि जसप्रीत सिंह भी लाल किला हिंसा में मौजूद था। दूसरी तरफ पुलिस ने बताया की दंगों की वीडियो क्लिप में वह मनिंदर सिंह के पीछे खड़ा दिखाई दे रहा है।