Punjab E News (Rajkumar Bhalla):पंजाब में फायरिंग और कत्ल की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। वहीं सोमवार को गुरदासपुर में फायरिंग हुई। बताया जा रहा है की भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस घटना में कांग्रेस के सरपंच के पति समेत 2 की मौत हो गई और तीसरे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
बता दें की पुलिस और हलका DSP कुलविंदर सिंह विर्क भैनी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद शवों को अस्पताल में लाया गया। वहीं मृतकों में दो की पहचान निशान सिंह और सुखराज सिंह के रूप में हुई है।