Jalandhar ( punjab e news) पंजाब के वित् मंत्री मनप्रीत बादल का पंजाब में अगर कोई सबसे बड़ा चाहने वाला था तो वह था बलवंत सिंह शेरगिल। यही कारण है की शेरगिल सियासत के इलावा मनप्रीत फैन क्लब भी चलाता था। कुछ दिन पूर्व एक दुरभुजगयपूर्ण हादसे में शेरगिल की गोली लगने से मौत हो गयी। वह मनप्रीत बादल के बेहद करीबी थे।
अपने अज़ीज़ के चले जाने के बाद शनिवार को वित् मंत्री बादल जालंधर स्तिथ शेरगिल के घर सांत्वना प्रकट करने पहुंचे। यह शायद पहला मौका था जब महानगर पहुँचने पर बलवंत शेरगिल ने उनका स्वागत न किया हो तथा वह उनके काफिले में शामिल न हो। शेरगिल के अन्य साथी तथा मनप्रीत बादल के करीबी बताते है की मनप्रीत बादल के शहर पहुँचने पर शेरगिल साये की तरह उनके साथ रहते थे। खुद मनप्रीत शेरगिल के प्यार से पूरी तरह वाकिफ़ थे। आज जब मनप्रीत शेरगिल के परिजनों से सांत्वना प्रकट कर रहे थे तो उनमें एक नेता की जगह एक दोस्त का दुःख उनके चेहरे पर झलक रहा था। मीडिया ने भी जब बात करना चाही तो वित् मंत्री रुंधे गले से ना करके चले गए। मनप्रीत दुखी थे क्यूंकि आज उनका साया उनके साथ नहीं था।