Punjab E News:साध्वी दुष्कर्म और पत्रकार हत्याकांड के दोषी डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख Gurmeet ram rahim की एक बार फिर तबीयत बिगड़ी है। जिसके चलते राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया।
बता दें कि पिछले महीने ही कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।