Punjab E News (Rajkumar Bhalla):दुष्कर्म और हत्या के केस में सजा काट रहे सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की फरलो मिल गई है। वह जेल से बाहर भी निकल गए हैं और सबसे पहले सिरसा डेरा जाएंगे। वहीं जेल जाने के बाद पहली बार गुरमीत राम रहीम को फरलो मिली है।
वहीं अब राम रहीम को फरलो देने को लेकर कई चीजों से जोड़कर देखा जा रहा है। राम रहीम पहली बार सिरसा डेरा पहुंचेगा। सिरसा डेरे में भी अनुयायियों का जुड़ना शुरू हो गया है। पंजाब में चुनाव भी हैं तो राम रहीम के बाहर आने के चलते चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में पंचकूला की अदालत में 25 अगस्त 2017 को पेश किया गया था। वहीं CBI की विशेष अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए सुनारिया जेल में भेज दिया था। 27 अगस्त को इस मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में ही CBI अदालत लगाई गई, जिसमें राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई। वहीं पत्रकार हत्याकांड में भी राम रहीम को दोषी करार दिया गया था। उसी दिन से राम रहीम जेल में सजा काट रहा है।