Jalandhar (punjab e news ) जालंधर स्तिथ हकीम तिलक राज कपूर अस्पताल कई वर्षों से आयुर्वेद ,यूनानी एवं पंचकर्मा द्वारा मरीजों के जटिल रोगों का सफल इलाज़ करता आ रहा है। पहले श्री तिलक राज कपूर जी ,फिर उनके पुत्र योगेश कपूर जी और अब डाक्टर नवनीत कपूर अपने दादा द्वारा लगाए गए पौधे को अपनी तालीम तथा तज़ुर्बे से खूब हरा भरा कर रहे हैं।
आयुर्वेद तथा यूनानी दवाईयों में महारत हासिल किए डा नवनीत कपूर को गत दिनों करनाल में एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयुर्वेद के क्षेत्र में GLOBAL ICON 2018 अवार्ड से नवाज़ा गया। यह अवार्ड डा नवनीत कपूर को मशहूर फिल्म अभिनेता रज़ा मुराद ,अभिषेक बच्चन ,मिस इंडिया 2013 सिमरन आहूजा ,स्वामी सत्येंद्र नाथ जी तथा स्वामी सारंग जी के हाथों मिला। अवार्ड मिलने पर डा नवनीत कपूर ने बताया की यह अवार्ड उनके लिए बहुत मायने रखता है। और आने वाले समय में वह अपने बज़ुर्गो के आशीर्वाद से आयुर्वेद को और उंचाईयों तक ले जाएंगे।