Punjab E News (Nisha Panjalia):कांग्रेस का प्रधान बदलने के कुछ ही दिन बाद आज कांग्रेस में BSP के बड़े नेताओं ने ज्वाइन किया है। चंडीगढ़ BSP के अध्यक्ष रहे गुरचरण सिंह कंबोज, एस.के. खान आदि ने अपने समर्थकों के साथ आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। BSP के चंडीगढ़ के पूर्व अध्यक्ष गुरचरण सिंह कंबोज ऑल इंडिया कंबोज महासभा के भी सीनियर उपप्रधान हैं। एस.ए. खान BSP चंडीगढ़ के उपप्रधान थे। वह प्रॉपर्टी फेडरेशन चंडीगढ़ के भी सीनियर उपप्रधान हैं। उनके अलावा अशोक बग्गा,जसपाल सिंह आदि कई नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
वहीं मायावती की चंडीगढ़ में रैलियों के दौरान भी वह अहम चेहरा रहे हैं। चंडीगढ़ में उनके ज्वाइन करने से लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को फायदा पहुंच सकता है। बता दें की सेक्टर 35 कांग्रेस भवन में यह ज्वाइनिंग कार्यक्रम हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और कांग्रेस प्रधान एस.एच. लक्की ने इन बड़े नेताओं और उनके समर्थकों को ज्वाइन करवाया है। बता दें की इससे पहले पूर्व प्रधान सुभाष चावला ने दो पार्षदों के BJP में ज्वाइन करने के बाद प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया था। हल्लोमाजरा से पार्षद गुरचरण जीत सिंह काला ने हाल ही में BJP ज्वाइन की थी। उससे पहले पूर्व कांग्रेसी दविंद्र सिंह बबला की पत्नी हरप्रीत कौर बबला ने पार्षद का चुनाव जीतने के बाद BJP ज्वाइन कर ली थी।