Sunday, July 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Jalandhar के खांबड़ा में महिला की संदिग्ध:पुलिस ने पति को हिरासत में लिया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार, पुलिस जांच शुरू

जालंधर के देहात इलाके के गांव खांबड़ा में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है।

मृतका की पहचान मनप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, महिला और उसका पति दोनों नशे के आदी थे। पुलिस ने मृतका के पति करण को हिरासत में ले लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के असल कारणों का पता चल सके।
जालंधर के खांबड़ा गांव में उस वक्त दहशत फैल गई जब एक कोठी में रह रही मनप्रीत नामक महिला का शव मिला। मनप्रीत अपने पति करण के साथ अपने मालिक की कोठी में रह रही थी। मृतका के ससुर रूप लाल ने बताया कि उनका बेटा और बहू दोनों लंबे समय से नशे के आदी थे। इसी वजह से उन्हें परिवार से अलग रहना पड़ रहा था।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ASI कश्मीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति करण को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का मानना है कि करण ने ही अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा है, हालांकि शुरुआती जांच में शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं।
मनप्रीत सुबह सोकर नहीं उठी
थाना प्रभारी संजीव के अनुसार, परिजनों का कहना है कि उन्हें घटना का पता तब चला जब मनप्रीत सुबह सोकर नहीं उठी। गांव की महिला सरपंच ने भी पुष्टि की है कि जोड़ा पिछले कुछ समय से वहां रह रहा था और दोनों नशे की गंभीर लत का शिकार थे। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी डर और चिंता का माहौल है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही समय और कारण को लेकर स्थिति तभी साफ होगी जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News