Monday, July 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Ludhiana: DRI की बड़ी कार्रवाई, USA व कनाडा भेजे जा रहे पार्सलों से 12kg से अधिक अफीम बरामद

डीआरआई अधिकारियों द्वारा पार्सलों की गहन तलाशी लेने पर कुल 30 पैकेट अफीम बरामद हुए

नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डायरैक्टोरेट ऑफ रैवेन्यू इंटैलिजैंस (डी.आर.आई.) की लुधियाना जोनल यूनिट ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। डी.आर.आई. को मिली विशेष खुफिया सूचना के आधार पर अमरीका व कनाडा भेजे जा रहे सात पार्सलों को लुधियाना स्थित एक कूरियर कार्यालय में रोका गया। जांच के दौरान इन पार्सलों से भारी मात्र में मादक पदार्थ बरामद किया गया।
डीआरआई अधिकारियों द्वारा पार्सलों की गहन तलाशी लेने पर कुल 30 पैकेट अफीम बरामद हुए, जिन्हें बड़ी चालाकी से बर्तनों और एडल्ट डायपर पैड्स के अंदर छिपाया गया था। तस्करों ने इन पार्सलों को घरेलू और खाद्य सामग्री का रूप देकर विदेश भेजने की कोशिश की थी, ताकि सुरक्षा एजैंसियों की नजरों से बचा जा सके। बरामद किए गए 30 पैकेटों में कुल 12.118 किलोग्राम अफीम पाई गई, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब 60.59 लाख रुपए बताई जा रही है।
डीआरआई ने यह पूरी खेप एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत जब्त कर ली। अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि तस्करी के इस नैटवर्क के तार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जुड़े हो सकते हैं। डीआरआई अब इस मामले में पार्सल बुक कराने वालों, कूरियर चैनल और विदेश में प्राप्तकर्ताओं की भूमिका की गहनता से जांच कर रही है। डीआरआई अधिकारियों ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News