Friday, August 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

PUNBUS के ठेका कर्मचारियों को राहत, पंजाब सरकार उठा रही बड़ा कदम

पंजाब सरकार पनबस में ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को पक्के तथा आउटसोर्स ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को कॉन्ट्रेक्ट पर करने के लिए प्रयास कर रही है।

पंजाब सरकार पनबस में ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को पक्के तथा आउटसोर्स ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को कॉन्ट्रेक्ट पर करने के लिए प्रयास कर रही है। पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने शुक्रवार को यहां पंजाब सिविल सचिवालय में वित्त और पर्सोनल विभाग के अधिकारियों को कॉन्ट्रेक्ट और आउटसोर्स दोनों वर्गों के कर्मचारियों के मामलों पर सहानुभूति के साथ विचार कर उनके हक में तैयार करने के लिए कहा।  भुल्लर ने विचार-विमर्श करने मौके कॉन्ट्रेक्ट एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को यथाशीघ्र कॉन्ट्रेक्ट पर रखे जाने पर जोर देते कहा कि  स्वच्छ प्रक्रिया अपनाकर इन कर्मचारियों को उनके वाजिब अधिकार दिए जाने चाहिए।
भुल्लर ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारी यूनियनों द्वारा समय-समय पर उठाई गई अलग-अलग मांगों के समाधान के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। कॉन्ट्रेक्ट एवं आउटसोर्स कर्मचारी ट्रांसपोर्ट विभाग के लिए महत्वपूर्ण हैं और सरकार सदैव उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए लगातार प्रभावी फैसले ले रही है और आने वाले दिनों में भी इसी जिम्मेदारी के साथ काम करती रहेगी। इस बैठक में सचिव ट्रांसपोर्ट वरुण रूजम, राज्य ट्रांसपोर्ट कमिश्नर जसप्रीत सिंह, निदेशक राज्य ट्रांसपोर्ट राजीव गुप्ता, विशेष सचिव पर्सोनल उपकार सिंह और उप सचिव वित्त जितेंद्र कुमार के अलावा परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News