Wednesday, August 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Punjab News: कनाडा में पंजाब के युवक की हुई मौत, परिवार का था इकलौता बेटा

विदेश में बसे पंजाबी युवाओं की मौत की खबरें लगातार सामने आ रही हैं।

विदेश में बसे पंजाबी युवाओं की मौत की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। अब कनाडा से एक और दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां 25 वर्षीय पंजाबी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान पंजाब के बठिंडा जिले के गांव दुन्नेवाला निवासी गगनदीप सिंह के रूप में हुई है।
परिवार का था इकलौता बेटा
गगनदीप सिंह हाल ही में कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में वर्क परमिट पर रह रहा था। वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद बेहतर भविष्य और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के इरादे से विदेश गया था। गगनदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिससे परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं।
परिवार और गांव में शोक की लहर
गगनदीप करीब 5 साल पहले कनाडा गया था। उसकी बहन पहले से ही वहीं रह रही थी, जबकि उसके माता-पिता गांव में अकेले ही रह रहे थे। बेटे की असामयिक मृत्यु की खबर से परिवार सदमे में है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिवार ने भारत सरकार और संबंधित अधिकारियों से की मांग
फिलहाल परिवार भारत सरकार और संबंधित अधिकारियों से मांग कर रहा है कि गगनदीप का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए, ताकि उसका अंतिम संस्कार उसकी मिट्टी में किया जा सके।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News