Punjab E News:कृषि कानूनों के कारण पूरे देश में एक बार फिर किसानों का गुस्सा बढ़ने लगा है। फिर से भारत बंद की कॉल पर लगातार बड़ी संख्या में किसान इक्कठे हो रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक किसानों ने आज अमृतसर-दिल्ली हाइवे जाम कर दिया गया है। इसके साथ ही बड़ी तादाद में किसान दिल्ली की ओर कूच रहे है।
किसानों की तरफ से जींद-पटियाला-दिल्ली हाइवे को भी जाम कर दिया गया है। इतना ही नहीं पानीपत में भी किसानों ने हाईवे जाम कर दिया है। बताया जा रहा है की हरियाणा के घरौंडा में किसानों पर जबरदस्त लाठीचार्ज हुआ है। यहां पर किसान मुख्यमंत्री का विरोध करने पहुंचे थे। जिसके चलते किसानों ने अब हाइवे जाम कर दिया। बता दें कि किसान आंदोलन को लगभग एक साल होने वाला है लेकिन अभी भी सरकार की तरफ से कोई हल नहीं निकाला गया है।