Punjab E News (Nisha Panjalia):पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने जनपथ पहुंचे। वहीं उनके साथ हरियाणा कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष उदयभान सिंह मौजूद रहे।
इस दौरान हुड्डा ने सोनिया गांधी का आभार व्यक्त हुए कहा कि सोनिया गांधी जी ने एक टीम पर भरोसा जताया है, यह टीम आगे भी अच्छा काम करेगी। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, इसके लिए वह उनका धन्यवाद करते है। वहीं कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी पर उदयभान ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि सारी कांग्रेस एक है,पार्टी में कोई नाराजगी नहीं है।