Punjab E News (Nisha Panjalia):भारत की 1964 टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी टीम के कप्तान रहे चरणजीत सिंह का हिमाचल प्रदेश के ऊना में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से भी जूझ रहे थे। चरणजीत सिंह अगले महीने अपना 91वां जन्मदिन मनाने वाले थे। बताया जा रहा है की 5 साल पहले भी चरणजीत को स्ट्रोक हुआ था और तब से वह लकवाग्रस्त थे।
चरणजीत के बेटे वीपी सिंह ने बताया कि 5 साल पहले स्ट्रोक के बाद से वह लकवाग्रस्त थे। वह छड़ी से चलते थे,लेकिन पिछले 2 महीने से उनकी हालत और खराब हो गई,जिसके बाद आज उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। बता दें कि ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम की कप्तानी के साथ वह 1960 रोम ओलंपिक की रजत पदक विजेता टीम में भी थे। इसके अलावा वह 1962 एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता टीम के भी सदस्य थे।