Punjab E News:पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी करने के आरोप में महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। जबकि 5 लोग मौके से फरार होने में सफल हो गए। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 16 पेटी, 6 बोतल शराब बरामद की गई।

बता दें की पुलिस की Anti Smuggling Cell Team ने महा सिंह नगर के मकान में दबिश देकर एक व्यक्ति को 5 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया हैं । जबकि उसके 3 अन्य साथी फरार हाेने में सफल हो गए। उनके खिलाफ थाना डाबा में केस दर्ज किया गया हैं। ASI चरणजीत सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान महां सिंह नगर निवासी गुरदीप सिंह के रूप में हुई।
जबकि चिमनी रोड निवासी मनिंदर सिंह, शिमला पुरी निवासी वरुण कुमार तथा सुरेश कुमार की पुलिस को तलाश है। पुलिस की Anti Smuggling Cell Team ने ढंडारी कलां स्थित एक ढाबे में दबिश देकर मालिक को 5 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना फोकल प्वाइंट में केस दर्ज किया गया। ASI हरजाप सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान न्यू गुरु नानक नगर निवासी तिलक राज के रूप में हुई।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर शिमला पुरी के क्वालिटी चौक स्थित एक मकान में दबिश देकर महिला को 2 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। उनके खिलाफ थाना शिमला पुरी में केस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ आरोपी महिला की पहचान क्वालिटी चौक निवासी कंचन के रूप मं हुई। जबकि शिमला पुरी निवासी उसके साथी अरुण कुमार की पुलिस को तलाश है।